ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार द्वारा आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई

भोपाल : 08/08/2023 ( नुजहत सुल्तान ) : पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार द्वारा उठाई गई आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर सियासत गरमा गई | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा अनुसूचित जनजाति समाज को सम्मान दे रही है, उमंग सिंघार को यही दर्द है | गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उमंग सिंघार के आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर कमलनाथ को चुप नहीं रहना चाहिए | उधर कमलनाथ ने कहा कि, उमंग सिंघार ने ऐसा क्यों कहा ये वही जाने माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आदिवासी मुख्यमंत्री का मुद्दा तूल पकड़ सकता है | उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव एक प्रक्रिया से होता है, आज मप्र में आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं | आदिवासी अत्याचारों में प्रदेश नंबर वन पर है | उन्होने मणिपुर की घटना पर कहा कि, लगातार घटनाएं अभी भी हो रही हैं, सुरक्षा बल होने के बाद भी हिंसा शांत नहीं हो रही | भाजपा देशभर में अपने राजनीति लाभ के लिए हिंसा को बढ़ावा दे रही है | वहीं, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर परोक्ष हमला किया है | उन्होने उमंग सिंघार की आदिवासी मुख्यमंत्री की पुरानी मांग को लेकर जमकर तारीफ की, उन्होने कहा कि, अपन तो उमंग सिंघार के कायल हैं | वह जिस तरह से ताल थोक कर अपनी बात करते हैं वह गज़ब है | कांग्रेस ने हमेशा जनजाति वर्ग की उपेक्षा की है, कांग्रेस की 15 वर्ष की सरकार में उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर जो आरोप लगाए थे उन्होने आज तक उन आरोपों का जवाब नहीं दिया है | आदिवासियों का अपमान करने का काम कांग्रेस करती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com