ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मेट्रो का ट्रायल रन 30 अगस्त तक इंदौर व भोपाल में 10 सितंबर तक होगा शुरू |

भोपाल : 09/08/2023 : भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर तक 4.4 किमी ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल रन होना है, इसके लिए रेलवे ट्रैक और मेट्रो के स्टेशन बनाने का काम तेज़ कर दिया गया है | इस रूट पर सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है, स्टेशन के अंदर लिफ्ट लगाने और बिजली से संबंधित कामों को पूरा किया जा रहा है | अंदर से सिविल वर्क पूरा हो चुका है, अगस्त के आखिर तक सभी स्टेशनों व रूट का सिविल वर्क और पटरी बिछाने का काम पूरा हो जाएगा | फिर भोपाल में सितंबर महीने से शुरू होने वाला मेट्रो का ट्रायल रन तीन महीने तक चलेगा | जनवरी में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग को जाचेंगे | उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी कारीडोर पर दौड़ सकती है | वहीं ट्रायल रन के लिए 30 अगस्त तक मेट्रो ट्रेन का पहला रैक इंदौर पहुंचेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com