ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल रेलवे स्टेशन पर नया बना रेलवे भवन हुआ खस्ता हाल, यात्रियों पर मंडराया खतरा |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) 11/8/2023 :  कुछ साल पहले कई ऐसे रेलवे के भवन हैं, जो जर्जर हो चुके हैं | जबकि कई जगह रेलवे के अंग्रेजों के बनाए ब्रिज व ट्रैक के साथ भवन आज भी बरकरार हैं | भोपाल रेलवे स्टेशन पर बना नया रेलवे का भवन भी जर्जर होने लगा है | लाल पत्थरों से बना मजबूत दिखने वाला यह भवन पूरी तरह से खस्ता हाल हो चुका है | फाल सीलिंग की तरह लगे पत्थर के ब्लॉक टूटकर गिरने लगे हैं | जिसका मेंटेनेंस तक नहीं किया जा रहा है | यही हाल रहा तो कुछ सालों में नया भवन टूटकर गिर जाएगा | इस जर्जर भवन के कारण यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है | उन्हें डर रहता है कि इसका कोई हिस्सा गिरने से उन्हें नुकसान न हो जाए | भोपाल प्लेटफार्म नंबर 6 पर बने रेलवे के भवन का शुभारंभ हुए करीब एक साल हुआ है, इसमें अभी रेस्टोरेंट से लेकर कई सुविधाएं शुरू नहीं हुई हैं | इस प्लेटफार्म के सामने ही ईरानी डेरा व खानपान की दुकानों को बड़े संघर्ष के बाद नगर-निगम ने हटाया था, अतिक्रमण हटाने के कुछ दिनों बाद ही अब उस जगह पर फिर से दुकानें लगने लगी हैं | होटलों के कारण गंदगी व कचरा फैल रहा है, गेट के बाहर नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद भी भवन के बाहर के पूरे परिसर में ऑटो चालकों का कब्जा है सवारियों को बैठाने के लिए कहीं भी ऑटो पार्क हो रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com