ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फाइनेंस की गई गाड़ी को शोरूम से नगद में बेचे जाने का 7 साल पुराने मामले का हुआ खुलासा |

भोपाल  : 12/08/2023 :  ग्राम विसनखेड़ा जिला सीहोर निवासी 32 वर्षीय अरविंद सिंह इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है | अरविंद ने 2016 में डीआईजी बंगला, बैरसिया रोड स्थित सुरजीत बजाज शोरूम से बजाज डिस्कवर 125 सीसी बाइक खरीदी थी | जब से अरविंद उक्त बाइक को चला रहा है | इंदौर के परदेसीपुरा में जब अरविंद सेल्स एंड मार्केटिंग कर रहा था | तभी 24 जुलाई 2023 को उसके पास श्रीमंगलम एसोसिएट के कर्मचारी आए और बोले कि, यह बाइक फाइनेंस है | इसे सीज करनी है, अरविंद ने बताया कि यह गाड़ी उसने नगद खरीदी थी | उसने रजिस्ट्रेशन कार्ड और बिल भी दिखाया | इसके बाद श्रीमंगलम एसोसिएट के कर्मचारी अरविंद को अपने ऑफिस लेकर गए | इस बीच बाइक सीज कर दी गई | वह गाड़ी वर्ष 2014 में लखनलाल के नाम पर फाइनेंस है, जिस पर लगभग 56 हज़ार रुपए बकाया हैं | सुरजीत बजाज शोरूम से अरविंद को फाइनेंस की गई गाड़ी नगद भुगतान लेकर बेची गई थी | पुलिस ने जांच के बाद सुरजीत बजाज शोरूम के मालिक दीपक ननवानी उर्फ गोल्डी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com