ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
निगम ने 1 करोड़ से अधिक वसूलने के लिए सरकारी विभागों पर भी सख्ती बरती पीडब्ल्यूडी, बीडीए के मकानों व रंभा सिनेमा के गेट पर की तालाबंदी |

भोपाल : 21/08/2023 : रविवार को ज़ोन अधिकारी शैलेष चौहान और वार्ड -42 प्रभारी द्वारका प्रसाद साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे और महालक्ष्मी परिसर में पीडब्ल्यूडी के 12 फ्लैट और भोपाल विकास प्राधिकरण के 7 फ्लैट्स पर तालाबंदी कर दी, | यहां पीडब्ल्यूडी पर 69 लाख रुपए का सेवा प्रभार बकाया है | जबकि, बीडीए से निगम को 36 लाख रुपए संपत्ति कर वसूलना है | नगर निगम पर वसूली का प्रेशर इतना बढ़ गया है कि सरकारी विभाग और निगम मंडलों पर भी सख्ती बरतना शुरू कर दी है | पीडब्ल्यूडी, बीडीए और रंभा सिनेमा से निगम को कुल 1 करोड़ 6 लाख 64 हज़ार रु. वसूलना है | इससे पहले निगम की राजस्व शाखा से तीनों को नोटिस तामील करवाया जा चुका है, इसके बाद भी जब राजस्व जमा नहीं हुआ तब तालाबंदी की कार्रवाई की गई | निगम ने हर ज़ोन में वार्ड वार बकायादारों की सूची तैयार की है, इनमें निगम को 15 करोड़ रु. की वसूली करनी है | निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए ने 31 अगस्त तक 142 करोड़ रु. की वसूली का टारगेट राजस्व शाखा को दिया है, अगस्त गुजरने में केवल दस दिन बचे हैं और वसूली महज 12% ही हो पाई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com