ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सर्विस रोड पर खड़े डंपरों से डीजल चुराकर बेचने वाले और खरीदने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में |

भोपाल : 21/08/2023 :  सर्विस रोड पर खड़े ट्रक और डंपरों से डीजल चुराने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की तो डीजल चुराने वाले और चोरी का डीजल खरीदने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है | आरोपी सर्विस रोड पर खड़े डंपरों से रात के समय में डीजल चुराते थे, इस संबंध में बीती 19 अगस्त को चोरी का केस दर्ज किया गया था | सूचना मिलने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो 11 मील बायपास किनारे खड़े ट्रक और डंपर से दो व्यक्ति डीजल चुरा रहे थे | पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, पकड़े गए आरोपियों में सुल्तानपुर निवासी दर्शन खेरवा और इंडस टाउन मिसरोद में रहने वाला राजेश मीणा शामिल है | आरोपी अब तक करीब 3000 लीटर  डीजल चुरा चुके है, जिसकी कीमत तीन लाख के आस पास है | पुलिस को उनके पास से वारदात में उपयोग किए जाने वाले औज़ार भी मिले हैं | पूछताछ में आरोपियों ने और भी वाहनों से डीजल चुराना कबूल किया है, उनके पास से पुलिस ने 400 लीटर के करीब डीजल जब्त किया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com