ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुए ससुर रईस रेडियो व दामाद अबरार खान की जेल में होगी खातिरदारी |

भोपाल : 23/08/2023 :  मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर बदमाश रईस रेडियो व उसके दामाद अबरार खान को हिरासत में लिया है | एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ 10 साल की सज़ा काटने के बाद भी गांजा तस्कर रईस रेडियो की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ | पहले भी रईस के खिलाफ 64 मामले दर्ज हैं, जेल में रहते हुए ही उसने कुख्यात बदमाशों से गांजा तस्करी के नए नए पैंतरे सीखे थे | एक साल पहले जेल से बाहर आने के बाद वह फिर दोबारा गांजा बेचने का काम करने लगा था | रईस रेडियो 4 महीने पहले कोहेफिया निवासी शाहवर खान के साथ सोनपुर ओडीशा से फोर्ड आईकॉन से 60 किलो गांजा लाया था | इस बार रईस रेडियो अपने दामाद अबरार खान के साथ गांजा लेकर लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए | पुलिस ने मुखबरी मिलने के बाद होशंगाबाद से भोपाल की तरफ आ रही कार को घेराबंदी कर मिसरोद पर रोका | कार में सवार इंद्रानगर, टीला जमालपुरा में रहने वाला शातिर बदमाश 67 वर्षीय रईस खान उर्फ रईस रेडियो एवं ड्राइवर बरखेड़ी निवासी 45 वर्षीय अबरार खान को गिरफ्तार कर लिया | कार की तलाशी ली गई जिसमें पिछली सीट के नीचे चार बोरियों और ड्राइवर की सीट के नीचे एक बोरी में कुल 100 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था | आरोपी ओडीशा से गांजा खरीदकर ला रहे थे, भोपाल में अलग-अलग स्थानों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे | गांजे की कीमत 15 लाख रु. आंकी गई है | पुलिस ने रईस रेडियो व उसके दामाद अबरार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com