ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दिन में रैकी कर रात में करते थे चोरी की वारदात, 22 दिन में की 6 चोरियां 4 सदस्यीय गैंग में दो सगी बहनें शामिल पुलिस ने लिया रिमांड पर |

भोपाल : 23/08/2023 : शहर में आए दिन चोरी की वारदातें  बढ़ती ही जा रही हैं, हैरत की बात तो यह है कि, अब महिलाएं भी चोरी की वारदात को अंजाम दे  रही हैं | अभी तीन दिन पहले ही अशोका गार्डन से दो शातिर महिला चोर पुलिस के हत्थे लगी थी | जो भोपाल से चोरी करके सोना  इंदौर में ले जाकर बेच रही थी | अब फिर इस चार सदस्यीय चोर गैंग के साथ दो युवतियां भी शामिल हैं जो सगी बहनें हैं | इनके नाम उर्मला उर्फ उमा और गुनगुन राठौर हैं | इनमें गुनगुन टिक टॉक वीडियो भी बनाती है | यह दोनों बहने आष्टा की रहने वाली हैं, इन दिनों दोनों अपने परिवार के साथ भोपाल में रह रही हैं | इनके साथ शामिल नियाज़ खान बैंगलुरु का रहने वाला है, जबकि बिरजू चौधरी उर्फ विजय ग्वालियर का निवासी है | इस गैंग ने 31 जुलाई और 16 अगस्त को शीतलधाम और स्टर्लिंग ग्लोब कॉलोनियों में चोरी की थी | पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह चार सदस्यीय गैंग ने 22 दिन में 6 चोरियां की हैं | ये गैंग सूने फ्लैट्स को निशाना बनाकर दिन में रेकी कर रात के समय चोरी करते थे | पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, एलईडी टीवी सहित करीब 11 लाख रुपए का माल बरामद किया है | अंदाज़ा है कि इस शातिर गिरोह से ओर भी कई चोरियों का खुलासा हो सकता है | पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com