ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अमित साहू सना को राजनीतिक व व्यापारी क्षेत्र से जुड़े लोगो के पास भेजकर अश्लील वीडियो बनाता था वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई लोगों से लाखो रु. वसूले |

जबलपुर : 23/08/2023 : कहते हैं बुरे काम का बुरा नतीजा ही सामने आता है सना खान उर्फ हिना जो नागपुर की भाजपा नेत्री थी उन्होने अपने पहले पति को छोड़कर अपने धर्म से परे हिंदू धर्म के अमित साहू को अपना जीवन साथी बनाया | लेकिन उसी पति ने उसका इस्तेमाल पैसो के लिए किया और आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया | 4 महीने पहले ही उसने जबलपुर के ढाबा संचालक अमित साहू से शादी की थी, लेकिन जो इंसान सिर्फ पैसों का लोभी हो उस पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए | पैसों को लेकर ही सना खान और अमित में झगड़ा हुआ था और विवाद के चलते ही सना 1 अगस्त को जबलपुर के लिए रवाना हुई थी | वह जबलपुर में पति अमित के बिलहरी स्थित निवास पर पहुंची थी | उसके बाद से वह लापता हो गई थी | पुलिस जांच के दौरान पता चला कि उसके पति अमित साहू ने उसकी हत्या कर उसका शव हिरण नदी में फेंक दिया है | पुलिस ने अमित व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था अमित ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूला था | जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि, अमित साहू सना को माध्यम बनाकर ब्लैकमेलिंग करता था | आरोपी सना  को राजनीतिक व व्यापारी क्षेत्र से जुड़े जान-पहचान वाले लोगों के पास भेजकर उनके साथ अश्लील वीडियो बनाता था | सना जब इसका विरोध करती तो उसे वह मानसिक व शारीरिक रूप से प्रतड़ित करता और उसे जान से मारने की धमकी देता था | आरोपी अपने कुछ साथियों की मदद से कई लोगों को ब्लैकमेल कर लाखो रुपए की वसूली कर चुका था | आरोपी अमित व उसके एक अन्य साथी को जबलपुर से गिरफ्तार कर नागपुर ले जाए जाने के बाद वहां मानकापुर पुलिस द्वारा दोनों को 22 अगस्त तक की रिमांड पर लिया गया था | रिमांड अवधि मंगलवार को पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com