ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वायरल वीडियो में एक कर्मचारी कचरा गाड़ी से डीजल चोरी करता दिखाई दे रहा है, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते अफसर इससे अफसरों की मिलीभगत का अंदाज़ा |

भोपाल : 23/08/2023 : करीब दो महीने पहले कमलापति घाट और मछलीघर के पास नगर-निगम के कर्मचारी डीजल चोरी करते कैमरे में कैद हुए थे | अब वार्ड 54 के कचरा प्लांट में खड़े वाहन से डीजल चोरी करते मिलने पर एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है | लेकिन अधिकारी इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं | उनका कहना है कि चोरी करने वाले कर्मचारी को हटा दिया गया है | कर्मचारी ने अधिकारियों को फोन कर बताया कि, ये वीडियो तीन महीने पुराना है उसका कहना है कि कचरा वाहन के डीजल टैंक में लीकेज था, इसलिए कैन में डीजल निकाला था | निगम के अधिकारी इसकी जांच करा रहे हैं | इस मामले में सोशल एक्टिविस्ट का आरोप है कि, निगम प्रशासन  रोजाना 29 लाख रु. का डीजल खरीदता है | जो आपसी साठगांठ से हर दिन चुराया जाता है | अफसरों की मिलीभगत का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि डीजल चोरी करने वाले कर्मचारी को वह सिर्फ हटाते हैं उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती | एक पर भी एफआईआर नहीं कराई जाती अब इस मामले की जांच होगी और किसी भी प्रकार की कमी सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com