ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नर्सिंग कॉलेज के लिए नए पद मांगने पर यशोधरा ने विश्वास सारंग को लगाई फटकार |

भोपाल : 23/08/2023 : कैबिनेट बैठक में नर्सिंग कॉलेज के लिए 305 नए पद मांगने को लेकर हुई बहसबाजी में नर्सिंग कॉलेजों की गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठा | चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर में चल रहे नर्सिंग कॉलेजों के लिए टीचर और अन्य कैडर के 305 नए पद मांगे | इस पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हे फटकार लगते हुए कहा कि, पहले नर्सिंग कोलेजों की गड़बड़ी तो ठीक कर लो | यशोधरा राजे का इतना कहना था कि, एम एस एमई मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने भी कहा कि, गड़बड़ी ज़्यादा है | गंभीर मसला है, इसे देखना चाहिए | कई जगहों से जानकारी आ रही है | सकलेचा का इतना कहना था कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें न केवल टोका, बल्कि रोकते हुए कहा कि आप अलग से विश्वास सारंग से बात कर सकते हैं | यदि 30 मिनट तक इसी तरह टोका टाकी होगी तो कैबिनेट चलाना मुश्किल होगा | यह सुनकर सकलेचा दो - तीन बार सॉरी कहकर बैठ गए | दरअसल, मंत्रियों की और से कहा गया है कि, कई नर्सिंग कॉलेजों में 60 सीटें हैं, लेकिन छात्रों की संख्या 100 बताई गई है | कई बच्चे तो ग़रीब होते हैं, ऐसे मे उसके साथ गड़बड़ी नहीं होना चाहिए  आईएनसी के मापदंडों की पूर्ति तथा नर्सिंग छात्राओं को अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए नर्सिंग टीचर तथा अन्य कैडर के नए पदों को मंजूरी दे दी गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com