ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया बच्चे के हाथ में गंभीर चोट लोगो ने बचाई जान |

भोपाल : 23/08/2023 :( नुजहत सुल्तान )  कोहेफिज़ा स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाली आतिया फातिमा के घर पर रहने वाले वॉचमैन का चार साल का बेटा हैदर मंगलवार रात में जैसे ही घर से बाहर निकला यहां आवारा कुत्तों ने उस पर वार कर दिया | बच्चे की आवाज़ सुनकर फातिमा भागती हुई गईं तो देखा कि चार कुत्ते बच्चे पर झूम रहे हैं | एक कुत्ते ने हैदर के हाथ में काट लिया जिससे उसके हाथ में गहरे घाव हो गए हैं | फातिमा चिल्लाई तो आसपास के लोग जमा हो गए और कुत्तों को भगाया तो हैदर ज़मीन पर गिर गया उसे उठाया और देखा तो हाथ में कई जगह दांत गड़ने के निशान थे | उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे वहां इंजेक्शन लगने के बाद रात में ही प्राइवेट अस्पताल में भी दिखाया | हादसे के बाद से हौदर काफी सहमा हुआ है | यहां के लोगों ने बताया कि यहां पर कुत्तों का भारी जमावड़ा रहता है, जो आए दिन लोगों के पीछे काटने को दौड़ते हैं | इससे पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com