ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ब्याज पर पैसा लिया डबल राशि देने के बाद भी नहीं मिली राहत लोगों से परेशान इंजीनियर ने लगाई फांसी |

इंदौर : 23/08/2023 : छत्रीबाग इलाक़े में रहने वाले 37 वर्षीय आईटी इंजीनियर कमलेश पुरोहित ने शेयर कारोबार में 1 करोड़ रु. का निवेश किया था | निवेश में घाटा हुआ तो उसने घाटे से उबरने के लिए दो लोगो से ब्याज पर रकम उधार ली थी | वह ब्याज सहित राशि 2 करोड़ रु. दे चुका था फिर भी उसका कर्ज़ अदा नहीं हुआ था | और जिन लोगो से उसने कर्जा लिया था वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे | उस पर पैसा वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे | इस प्रताड़ना से परेशान होकर कमलेश ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | प्राथमिक जांच में पता चला है कि, कमलेश ने आत्महत्या से पहले दो सुसाइड नोट लिखे हैं | दोनों में ही बाज़ार से ब्याज पर 1 करोड़ रु. लेकर निवेश करने का जिक्र किया है | पुलिस को कमलेश के मोबाइल से दो फाइनेंसर के फोन कॉल का रिकॉर्ड मिला है | इनका नाम भी सुसाइड नोट में लिखा है | मोबाइल की डिटेल निकलवाकर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com