ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मेट्रो की बिजली सप्लाई के लिए करोंद चौराहे पर अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम रुका |

भोपाल : 23/08/2023 : करोंद में मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम अटक गया है | यहां अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी (ट्रांसको) ने निगम से अनुमति मांगी है | लेकिन मप्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) की सड़क मेट्रो की बिजली सप्लाई के रूट की जद में आ रही है | इसलिए एमपीआरडीसी ने ये कहा है कि,  हमारी सड़क सुरक्षित रहे, इसलिए यह काम रोड साइड में किया जाए | ट्रांसको का कहना है कि, रोड साइड में बड़ा नाला है नाले से लगी करीब सौ दुकानें हैं | इसलिए रोड किनारे अंडरग्राउंड केबल नहीं बिछाई जा सकती | मेट्रो को बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसको को यहां ज़मीन के अंदर करोंद कृषि उपज मंडी से देवकी नगर तक 800 मीटर केबल बिछाना है | इसमें करोंद चौराहे से एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के गेट तक 200 मीटर का हिस्सा शामिल है | जहां मेट्रो का स्टेशन भी प्रस्तावित है | इसलिए यह काम पूरा करके हमें यहां सप्लाई चालू करनी है | वहीं, एमपीआरडीसी का कहना है कि, यदि सड़क खोदी जाए तो काम होने के बाद सड़क वैसी ही बनाकर दी  जाए |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com