ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया हॉस्पिटल में महिला को लेबर पेन के चलते डिलीवरी टेबल पर अकेला छोड़ा बच्ची डस्टबीन में गिरी, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप |

भोपाल : 23/08/2023 : हमीदिया हॉस्पिटल में एक प्रसूता को डॉक्टर और स्टाफ ने लेबर पेन होने के दौरान डिलीवरी टेबल पर अकेला छोड़ दिया | और दूसरी टेबल की प्रसूता की डिलीवरी करवाने पहुँच गए तभी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया जो डस्टबिन में गिर गई | शुक्र है कि, बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं लगी | इस घटना को स्टाफ झूठा बता रहे हैं, वहीं परिजनों का आरोप है कि, डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची गिरी है | हुआ यूं कि, मिलिट्री गेट शाहजहांनाबाद में रहने वाली रुखसार पति अब्दुल रहमान की सोमवार को डिलीवरी होनी थी | रुखसार को हमीदिया अस्पताल के गायनिक डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था | इसी दौरान पास की डिलीवरी टेबल पर एक और महिला की डिलीवरी हो रही थी | ऐसे समय में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ रुखसार को अकेला छोड़कर उस महिला की डिलीवरी करवाने में लग गया और रुखसार ने इस बीच बच्ची को जन्म दिया जो डस्टबिन में गिर गई लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई | बच्ची ठीक है | रुखसार ने बताया कि, जब बच्ची डस्टबिन में गिरि तो नर्से एक दूसरे पर चिल्लाने लगीं थी | बाद में कहा कि, बच्ची डस्टबिन में गिरि नहीं थी हमने उसे पहले ही पकड़ लिया था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com