ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खुले में शराब पी रहे कर्मचारियों को डायल 100 के सिपाही ने टोका तो कर्मचारियों ने सिपाही व ड्राइवर पर किया डंडों से हमला, 5 आरोपियों पर केस दर्ज |

भोपाल : 24/08/2023 :( नुजहत सुल्तान )  घटना मंगलवार रात 12 बजे की है जब अयोध्या नगर थाने की डायल 100 गश्त के दौरान रात के साढ़े 11 बजे सभी शराब दुकानें बंद करवा रही थी, तभी अयोध्या नगर चौराहे पर एक शराब दुकान का आधा शटर खुला नज़र आया और उसके सामने दुकान के कुछ कर्मचारी अमित पांडे, अजीत द्विवेदी और सचिन गाड़ी पर गिलास रखकर शराब पी रहे थे | तभी डायल 100 के सिपाही कल्याण सिंह ने उसे खुले में शराब पीने से मना किया और दुकान बंद करने को कहा तो कर्मचारी उससे गाली-गलौच करने लगे | विरोध करने पर बात इतनी बढ़ी कि, आरोपियों ने सिपाही व ड्राइवर अजय पर डंडों से हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे | सिपाही के हाथ, सिर और अजय को पीठ पर चोट आई है | इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है | उन्होने डायल 100 में भी तोड़फोड़ कर दी | उस समय थाना प्रभारी रितेश शर्मा पुलिस कमिश्नर की क्राइम मीटिंग से लौट रहे थे | लेकिन फौरन कार्रवाई न करने पर टीआई रितेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है | इस मामले में आबकारी विभाग को पत्र लिखकर दुकान के संचालक के खिलाफ लायसेंस शर्तों के उल्लंघन करने की कार्रवाई की मांग की है | तथा सिपाही से सरेराह मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा आरोपियों के मकानों की जानकारी भी खंगाली जा रही है, यदि अतिक्रमण मिला तो मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com