ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीपीएल कार्ड में हुई गड़बड़ियों को ठीक कराने कलेक्टोरेट में पहुंचे लोगों को कार्यालय भेज रहे, कार्यालय में दस्तावेज़ जमा हैं पर काम नही हो रहा एक साल से हितग्राही हो रहे परेशान |

भोपाल : 24/08/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहरभर से लोग अपने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने, गल्ला पर्ची निकलवाने , नाम में संशोधन करवाने के लिए कलेक्टोरेट पहुँच रहे हैं | कलेक्टोरेट परिसर में तीन खिड़कियों पर राशन कार्ड संबंधित काम होते हैं, लेकिन इन खिड़कियों के दरवाजे कभी खुलते ही नहीं | लोग जानकारी के लिए परेशान होते रहते हैं | यहां की विंडो पर होने वाला काम अब परिसर के अंदर किया जा रहा है | किसी तरह हितग्राही यहां तक पहुँचते हैं तो उन्हें वार्ड कार्यालय भेजा जाता है और जब लोग वार्ड कार्यालय जाते हैं तो उन्हे कलेक्टोरेट पहुंचाया जाता है | कई लोगो के तो वार्ड कार्यालय में दस्तावेज़ जमा भी हो गए हैं, लेकिन सत्यापन नहीं हुआ है जिससे काम रुके पड़े हैं | ऐसे मामलों में रोज़ 100 से ज़्यादा हितग्राही कलेक्टोरेट के खाद्द शाखा पहुँचते हैं | जबकि, खाद्द शाखा के अधिकारियों का कहना है कि, हम लोगों को लगातार बताते हैं कि, वार्ड कार्यालयों में राशन मित्र एप के ज़रिए से सभी काम होते हैं | जिसे खाद्द शाखा द्वारा सत्यापित किया जाता है | लेकिन लोगों को राशन कार्ड से जुड़े कामों को लेकर कलेक्टोरेट तो कभी वार्ड कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं | करोंद में रहने वाली प्रीति साहू ने बताया कि खाद्द शाखा में राशन कार्ड में नाम सही करवाने पहुंची थी, उन्होने बताया कि समग्र आईडी में नाम ठीक है, लेकिन राशन कार्ड में गलत है | इसलिए गल्ला पर्ची जनरेट नहीं हो रही | वार्ड कार्यालय में दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं लेकिन एक साल बाद भी नाम ठीक नहीं हुआ है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com