ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अमलतास कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग रिटायर्ड प्रोफेसर पर घर में घुसकर चाकू से वार करने वाला आरोपी फरार

भोपाल : 25/08/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर में आए दिन बदमाशों की करतूते बढ़ती ही जा रही है लूट, मारपीट, चोरी करने के बढ़ते मामलों के साथ साथ ही अब जानलेवा हमलों पर भी बदमाश उतारू हो गए हैं | इसी तरह जानलेवा हमला करने की एक ओर वारदात चूना भट्टी की अमलतास कॉलोनी में एक मैनिट के रिटायर्ड प्रोफेसर 84 वर्षीय सुभाष चंद्र गर्ग के साथ गुरुवार तड़के 4 बजे पेश आई | सुभाष चंद्र मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी संस्थान मैनिट से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं | वह अमलतास फेस-1 में अपनी पत्नी, बेटे योगेश गर्ग और बहू के साथ रहते हैं | रोज़ की तरह गुरुवार को सुबह 4 बजे उन्होने ताज़ी हवा के लिए किचन का मुख्य गेट खोल दिया | इसके बाद उन्होने मकान के पिछले हिस्से में खुलने वाला जाली वाला दरवाजा भी खोल दिया  तभी वॉश एरिया में पहले से खड़े एक युवक ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया | बचाव में बुजुर्ग ने अपना हाथ आगे किया तो चाकू उनकी कलाई और हाथ पर लगा इसके बाद भी बदमाश नहीं रुका और उसने लोहे के पंच से बुजुर्ग के चेहरे पर वार कर दिया | बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य बाहर आए लेकिन तब तक बदमाश पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया था | बुजुर्ग को जख्मी हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है | पुलिस का अंदाज़ा है कि, बदमाश लूट व चोरी के इरादे से मकान के पीछे बने वॉश एरिया में पहुंचा होगा | पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com