ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रदेश में ओपन स्पेस के बाद रहवासी क्षेत्र में सबसे ज़्यादा सड़क हादसे हुए हादसों की संख्या सरकारी कार्यालयों, और स्कूलों के पास कम देखने को मिली |

भोपाल : 25/08/2023 : देशभर में सड़क दुर्घटनाओं का एक मात्र कारण तेज़ रफ्तार वाहन माना गया है, वाहन चालकों द्वारा तेज़ गति से वाहन चलाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क हादसों में बदल जाते हैं | सबसे अधिक हादसे ओपन स्पेस में हुए हैं, पिछले तीन सालों में यहाँ 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है | खुले क्षेत्रों में वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण अधिक हादसे हुए, यहां तीन सालों में करीब 55 हज़ार हादसे हुए हैं | इनमें मार्केट, हाइवे सहित अन्य तरह के क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं | खास बात यह है कि, सबसे कम हादसे सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के पास हुए | मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी)  के एक्सीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि, हादसों के दौरान वाहन चालक की मानसिक स्थिति भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |   सरकारी कार्यालय और स्कूलों के आसपास वाहन चालकों के दिमाग में रहती है कि, स्कूलों के आस-पास सावधानी से वाहन चलाना है | क्योंकि, बच्चे रोड पर आ सकते हैं, जबकि, मार्केट प्लेस और कमर्शियल ज़ोन में ऐसा नहीं होता यही कारण है कि, ऐसे क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com