ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम हेल्पलाइन में 14 हज़ार से ज़्यादा शिकायतें लंबित, सबसे अधिक शिकायतें पुलिस, राजस्व और महिला बाल विकास की हैं |

भोपाल : 25/08/2023 :  भोपाल में 24 अगस्त की स्थिति में 14 हज़ार से ज़्यादा शिकायतें लंबित पड़ी हैं, इनमें 5000 से अधिक शिकायतें पुलिस, राजस्व और महिला बाल विकास की हैं | जिन विभाग से सबसे ज़्यादा शिकायत हैं, उन विभाग में सबसे ज़्यादा लोगों को भटकना पड़ रहा है | इसको लेकर गुरुवार को कलेक्टर ऑफिस में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को लेकर बैठक हुई | इसमें सभी स्तर पर लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए | इसके लिए एक प्रयोग भी किया गया | बैरसिया में शनिवार को शिविर लगाकर फोर्स क्लोज जैसी शिकायतों के लिए शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया गया और फिर 50 से ज़्यादा प्रकरणों में निवारण तुरंत ही किया गया | अब इसी तरह के शिविर शहरी इलाकों में भी लगाए जाने पर भी विचार चल रहा है | ताकि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का जल्दी निराकरण हो सके |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com