ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बार- बार ज़ोन बदलने से बढ़ी परेशानियां 9 साल बाद भी नहीं सुलझे सीमा विवाद | दो वार्डों के बीच बनी कॉलोनियों में कहीं पानी के कनेक्शन अधूरे तो कहीं सीवेज लाइन अधूरी |

भोपाल : 26/08/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर के 20 वार्डों में सीमा विवाद के कारण जनता परेशान है, 2014 में नगर-निगम की सीमा बढ़ने और वार्डों का परिसीमन होने के 9 साल बाद भी सीमा विवाद नहीं सुलझ सके | निगम के पास विस्तृत नक्शे नहीं होने से भी गफलत है | कोलार की शिल्पी कॉलोनी वार्ड 82 और वार्ड 83 की सीमा पर है | बीडीए मिसरोद फेज-2 का कुछ हिस्सा और सागर लाइफ स्टाइल सहित आसपास की कुछ कॉलोनियां 2021 तक वार्ड 52 में थीं | और अब वह वार्ड 83 में आ गई हैं | कई रहवासियों को इसकी जानकारी नहीं है | वार्ड 52 ज़ोन नंबर 13 में है और वर्ड 83 ज़ोन नंबर 18 में है | इसलिए इन कॉलोनियों के रहवासियों को साफ-सफाई व अन्य शिकायतों के निवारण में परेशानी आती है | कोलार में दानिश कुंज एरिया की शिल्पी कॉलोनी करीब 15 साल पुरानी है | सोसायटी और जमीन जैसे विवादों के कारण पहले इस सोसायटी  में बिल्डिंग परमिशन नहीं मिल रही थी | दिसंबर 2016 तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का नियम आने पर यहां बिल्डिंग परमिशन मिलना शुरू हुई | जब रहवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए संपर्क किया तो किसी का टैक्स वार्ड 82 तो किसी का वार्ड 83 में जमा हुआ | ज़ोन नंबर बदलने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी है | राजनीतिक आधार पर ज़ोन का बंटवारा होने से भी साफ-सफाई  और पानी के अमले को लंबी दूरी तय करना पड़ रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com