ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवराज सरकार की एक और घोषणा बिजली 100 रु. महिना तो सावन में सिलेंडर लेने वाली बहनों के खातों में 600 रु. आएंगे अक्टूबर से हर माह 1250 रु. खातों में आएंगे |

भोपाल : 28/08/2023 : चुनाव से पहले शिवराज सरकार अपनी बहनों पर काफी मेहरबान है, कहीं ऐसा न हो सारी मेहरबानियां चुनाव के बाद ब्याज सहित वसूली जाएं | जो बहनें आज 1000 रु. महिना लेकर खुश हो रही हैं उन्हें इसका डबल भुगतना पड़े | खेर अभी तो फिलहाल मुख्यमंत्री जी घोषणाओं पर घोषणाएं किए जा रहे हैं अब देखना ये है कि कब तक ये अपनी बहनों को सौगातें बाटेंगे | मुख्यमंत्री ने जंबूरी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन में अपनी बहनों को आश्वासन दिया कि, उनके खातों में अक्टूबर माह से 1250 रु. की राशि आएगी | इसके साथ उन्होने ये भी कहा कि, 250 रु. बढ़ाने से 400 करोड़ रु. का अतिरिक्त भार आएगा, लेकिन इसकी व्यवस्था कर ली गई है | सितंबर तक बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली नहीं होगी | उसके बाद ग़रीब महिलाओं का बिजली बिल 100 रु. तक ही आएगा | वहीं सावन महीने में गैस सिलेंडर भरवाने वाली बहनों के खातों में 600 रु. डाले जाएंगे जिससे उन्हें एलपीजी मात्र 450 रु. का ही पड़ेगा | उसके साथ ही कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि, बाद में भी गैस सस्ते दामों पर ही मिले | दरअसल, इसके लिए गैस एजेंसियों से डेटा मंगवाया जाएगा | मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, महिलाओं का सशक्तिकरण ही हमारी सरकार का मिशन है | मैं जाति-धर्म का भेद नहीं करता, बहनों के हिंदू या मुस्लिम होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता | महिलाओं की सुरक्षा – सम्मान सर्वोपरि है | इसलिए दुराचारियों के लिए फांसी का प्रावधान रखा है | सीएम ने कहा कि, पुलिस और अन्य भर्तियों में अब महिलाओं को 30% के बजाय 35% आरक्षण मिलेगा | एल्डरमैन जैसी नॉमिनेटेड नियुक्तियों में भी महिलाओं को जगह दी जाएगी | इसके अलावा शिक्षक भर्ती में भी महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा | बहनों की पढ़ाई की फीस भी सरकार भरेगी | सीएम ने ये भी कहा कि, पात्र महिलाओं को आजीविका मिशन से लोन दिया जाएगा और ब्याज सरकार भरेगी | इंडस्ट्रियल एरिया में महिलाओं को प्राथमिकता से प्लॉंट भी दिए जाएंगे |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com