ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकायुक्त पुलिस ने पाँच सालों में नौ प्रकरण 50 हज़ार से अधिक रिश्वत के पकड़े लेकिन इनमे सिर्फ एक का हुआ निराकरण बाकी लंबित |

भोपाल : 28/08/2023 : ( नुजहत सुल्तान)  रिश्वत लेने के मामलों में लोकायुक्त पुलिस के हाथों चपरासी से लेकर अधिकारी तक रंगे हाथों गिरफ्तार हुए हैं | यह लोग हज़ार से लेकर लाखों की रिश्वत लेते हैं | पिछले पांच सालों में नौ अफसरों को 50 हज़ार रुपए से अधिक की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है | इसमें 9 सरकारी कर्मचारी और  2 सामान्य लोगों को आरोपी बनाया गया है | लेकिन अब तक सिर्फ एक ही मामला कोर्ट तक पहुंचा है | छह मामलों की विवेचना वॉइस सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग होने से अभी चल रही है | ट्रैप के मामलों में आरोपियों द्वारा वॉइस सैंपल देने में समय लगाया जाता है | कई नोटिस के बाद भी वह उपस्थित नहीं होते ऐसे में कोर्ट से नोटिस जारी कराने होते हैं, जिसमें भी समय लगता है | वॉइस सैंपल लेने के बाद उन्हें एफएसएल लैब भेजा जाता है, वहां सैंपलों की संख्या पहले से अधिक होने से समय पर रिपोर्ट नही मिल पाती है | मोटी  रिश्वत वाले अभी 6 मामलों में विवेचना चल रही है | एक प्रकरण अभियोजन मंजूरी के लिए शासन में लंबित है | जांच और अभियोजन मंजूरी लंबे समय तक पेंडिंग होने से कोर्ट में भी चालान देरी से पेश होते हैं | यही कारण है कि, भ्रष्टाचार के मामलों का कोर्ट से निराकरण होने में भी लंबा समय लगता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com