ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुसलमानों को लेकर आलोक शर्मा के विवादित बयान की जांच के आदेश सीएस को दिए |

भोपाल : 28/08/2023 : आलोक शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग के प्रभारी है | 11 अगस्त को रतलाम के जावरा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था, जावरा के मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि, तुम वोट तो हमें दोगे नही,  इसलिए तुम लोग वोट डालने ही मत आना | आलोक शर्मा द्वारा मुसलमानों को लेकर दिए गए विवादित बयान की जांच के आदेश सीएस को दिए हैं | एनएमसी ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास हफीज की शिकायत मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को पत्र लिखकर इस मामले में 21 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है | शिकायत में शर्मा पर मुस्लिमों को वोट नहीं डालने के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है | वहीं आलोक शर्मा का कहना है कि, उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है | मैंने हमेशा से समाज को जोड़ने की राजनीति की है, शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज के खिलाफ बयान को गलत तरीके से पेश करने के मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com