ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कलियासोत डेम में पानी पी रही गाय को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार गोरक्षा से जुड़े वीरेंद्र ने पानी में कूदकर गाय को बचाया |

भोपाल : 28/08/2023 : कलियासोत डेम में मगर मच्छ होने की खबर मिलने पर भी लोग वहां घूमने जाना बंद नहीं कर रहे हैं जबकि, लोगों को चेतावनी दी गई है कि कोई वहां पानी के किनारे न जाए डेम में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं, कोई पानी में न उतरे इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है | शनिवार शाम को एक मगर ने पानी पी रही गाय को अपना शिकार बनाया था, लेकिन गोरक्षा से जुड़े वीरेंद्र ने उसे अपनी सूझ बूझ से बचा लिया | दरअसल, यहां घात लगाए बैठे मगर मच्छ ने गाय को 12 फीट अंदर तक खींच लिया | पास में बैठे कोलार रोड निवासी वीरेंद्र सोनी ने यह देखा तो तुरंत एक रस्सी अपनी कमर में बांधी और किनारे पर छोड़ दी, इसके बाद दूसरी रस्सी और डंडा लेकर वे गाय को बचाने पानी में उतर गए | डंडे से मगर मच्छ का मुक़ाबला किया जहां मगरमच्छ ने गाय को खींचा था वहां कमर तक पानी है, उन्होने दूर से मगरमच्छ को डंडे मारे तो उसने गाय को छोड़ दिया | और गहरे पानी में चला गया | इसके बाद वह गाय के गले में रस्सी बांधकर उसे खींचकर किनारे पर लाए किनारे पर खड़े शैलेष प्रजापति और संदीप पाल ने भी मदद की | हालांकि, गाय की पीठ का हिस्सा मगर खा चुका था, उसके जबड़े में भी गंभीर चोट आई है | गाय को इलाज के लिए भेजा गया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com