भोपाल : : 29/08/2023 : रविवार और सोमवार की रात पुलिस कमिशनरेट के ज़ोन-3 में सर्चिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत उन गुंडे बदमाशों को टारगेट बनाया गया जो गंभीर अपराधों में फरार थे | लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर आरोपियों को पकड़ने के लिए ज़ोन – 3 के हर थाने में 3-3 टीम बनाई गई | ज़ोन-3 के 9 थानों के सभी थाना प्रभारी और एसीपी रातभर इस अभियान में जुटे रहे | उनकी मदद के लिए साइबर सीसीटीवी सर्विलांस टीम और सेंट्रल ज़ोन के इंटेलिजेंट्स टीम भी साथ में रही | पिछले एक हफ्ते से ज़ोन-3 की टीम इनको चिन्हित और लोकेशन ट्रेस कर रही थी | रातभर चले इस अभियान में पुलिस ने 131 आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला है | जिसमें 102 फरार स्थायी वारंटी हैं, आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, अपहरण जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं | इसमें बहुत सारे अपराधी दूसरे जिलों में भी फरार हैं आरोपियों पर 5000 से 10000 तक का इनाम घोषित है |
|