ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पानी पीने के बहाने आई महिला 4 बहनों के इकलौते भाई को लेकर हुई फरार |

शिवपुरी : : 29/08/2023 : मनपुरा गांव के अर्जुन केवट के 7 महीने के बेटे कार्तिक को 27 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद अज्ञात महिला व बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गया | हुआ यूं कि, रविवार सुबह 11 बजे एक महिला आई जो खुद कों खनियाधाना का बता रही थी, पानी पीने के बहाने घर आई और फिर थोड़ा आराम करने की बात कहकर रुक गई | शाम के समय जब एक बाइक सवार युवक आया तो कार्तिक की मां ने उनसे जाने को कहा  बोली मुझे बाजार जाना है | लेकिन महिला ने बड़ी चालाकी से उससे कहा कि, आओ तुम बाइक से हमारे साथ चलो बाजार | बच्चे की मां उसके साथ चली गई जब बाजार पहुंची तो महिला बच्चे को गोद मे ली हुई थी | आरती ने बेटे कार्तिक को मांगा तो महिला ने कहा कि तुम खरीदारी कर लो मैं बच्चे को पकड़ी हूं | सब्जी खरीदने के बाद जब आरती ने पीछे मुड़कर देखा तो न महिला थी और न ही कार्तिक | बच्चे को लेकर महिला व युवक बाइक से फरार हो चुके थे | पुलिस ने अज्ञात महिला महिला व उसके साथी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com