ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या करने के बाद शव घर में दफनाया, पति-पत्नी फरार |

सिंगरौली : : 29/08/2023 : चटनिहा गांव में एक दंपत्ति ने युवक की सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और उसका शव घर में ही दफना दिया | 32 वर्षीय रामप्रसाद साकेत निवासी हर्राचंदेल युवक की जान पहचान आरोपी विद्दासागर बंसल के पिता से थी | विद्दासागर व उसकी पत्नी आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही गांव आए थे | दोनों रामप्रसाद को नहीं जानते थे | रामप्रसाद एक दिन विद्दा सागर के घर पहुंचा, तो उसके पिता नहीं मिले उसकी पत्नी व छोटी बहन थी | दोनों ने रामप्रसाद को घर से जाने को कहा लेकिन वह नहीं गया | विद्दा सागर घर पहुंचा तो उसने भी रामप्रसाद से जाने को कहा इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई | और विवाद इतना बढ़ा कि, आरोपी ने रामप्रसाद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया | जिससे उसकी हत्या हो गई फिर दोनों पति-पत्नी ने उसका शव घर में ही दफना दिया | कुछ समय बीत जाने के बाद आरोपी के पिता को इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होने कुंदवार पुलिस चौकी जाकर बताया | पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, शव बुरी तरह से सड़ चुका था | आरोपी विद्दासागर बंसल अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया | पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com