ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रसोई गैस के दाम 200 रुपए घटाने के बाद अब सरकार पेट्रोल डीजल के दाम घटाने पर कर रही फोकस |

नई दिल्ली : 31/08/2023 : सरकार के लिए महंगाई कम करना एक बड़ा मुद्दा है, महंगाई को लेकर सरकार का नजरिया बिलकुल साफ है | जिस तरह आयात करके टमाटर के दाम घटाए गए एलपीजी पर 200 रु. कम किए उसी तरह अब सरकार का फोकस पेट्रोल डीजल पर है | भारी मुनाफा कमा रही कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की स्थिति में हैं | सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रु. और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया था | इससे पेट्रोल डीजल के दाम 9.5 रु. कम हो गए थे | तब कच्चा तेल 109.51 डॉलर था | इसके बाद जून 2023 में ये 31.57% गिरकर 75 डॉलर से नीचे आ गए, लेकिन पेट्रोल डीजल सस्ते नहीं हुए | कंपनियों का तर्क है कि, 2022 में महंगा कच्चा तेल खरीदकर पेट्रोल डीजल बनाने में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा | अभी उसकी भरपाई चल रही है | 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में तीनों सरकारी तेल कंपनियों को 31,159 करोड़ रु. का अभूतपूर्व मुनाफा हुआ है | जानकारों का कहना है कि, तेल कंपनियों के पास पेटोल-डीजल में 5 से 6 रु. की कटौती करने की गुंजाइश है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com