ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फूड प्लांट के टैंक में बिना सेफ़्टी उपकरण दिए कर्मचारियों को उतारा, जहरीली गैस से 3 भाइयों सहित 5 की मौत |

मुरैना : 31/08/2023 :  मुरैना के नूराबाद क्षेत्र के टिकटौली गांव में राखी पर मायके आई दो बहनें अपने तीन भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का इंतज़ार करती रही, लेकिन उनके पास भाइयों के शव पहुंचे | दरअसल, नूराबाद क्षेत्र के धनेला में संचालित साक्षी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में बुधवार को टैंक  की सफाई करने के लिए रामकिशोर गुर्जर के तीन पुत्र 38 वर्षीय रामनरेश, 35 वर्षीय औतार और 32 वर्षीय वीर सिंह के साथ बसई के दो और युवक 30 वर्षीय राजेश पिता बद्री सिंह और 32 वर्षीय गिर्राज पिता श्याम मोहन को टैंक में उतारा लेकिन उन्हें कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया और न ही ऑक्सीज़न सिलेंडर दिया गया | इसी दौरान एक श्रमिक नसैनी लगाकर टैंक में उतरा और बेहोश होकर गिर गया | इसके बाद टैंक में उतरे सभी कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया | उनके मुंह से सफ़ेद झाग निकल रहा था | ग्वालियर के औद्दोगिक सुरक्षा उप संचालक आनंद रायसरदार ने बताया कि, इस मामले में लापरवाहियां बरतने से युवकों की मौत हुई है | हौद की सफाई के लिए 5 अकुशल लोगों को लगाया | वहां न कोई ट्रेंड सुपरवाइज़र था और न ही मालिक | पहले ऑक्सीज़न सिलेंडर देने थे, ऐसा नहीं किया न सेफ़्टी किट बांधी गई | हर डेढ़ दो महीने में टैंक खाली होने के बाद साफ-कराए जाते हैं, टैंक पंप से खाली कराना था | छह हौद वाले हॉल में जहरीली गैस निकालने के लिए एक भी एग्जास्ट फैन नहीं, चारों तरफ से बंद हॉल में पपीता नमक के सड़न से हानिकारक गैस बन गई | हादसे के बाद मालिक से मैनेजर तक फैक्ट्री के दफ्तरों पर ताला लगाकर भाग गए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com