ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
गुंडे बदमाशों की धरपकड़ के लिए डीसीपी के दो ज़ोन में गश्त के दौरान 7 घंटे में 400 से अधिक गुंडों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला |

भोपाल : 31/08/2023 :  विधानसभा चुनाव और तयौहारों को देखते हुए शहर के फरार इनामी आरोपी और वारंटियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात डीसीपी ज़ोन-1 और ज़ोन-2 क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त की गई | गश्त के दौरान दोनों ज़ोन के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और सभी थाना प्रभारी शामिल रहे | कॉम्बिंग गश्त रात करीब 10 बजे शुरू हुई, जो सुबह 5 बजे तक चली | इस दौरान पुलिस ने वारंट तामीली और गिरफ्तारी के साथ कई हिस्ट्री शीटर चैक भी किए | ज़ोन – 2 क्षेत्र में 56 गिरफ्तारी, 157 स्थायी वारंट सहित कुल 213 वारंट तामील हुए | इसमें थाना पिपलानी द्वारा 32 स्थायी और 14 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 46 वारंट तामील किए | करीब 400 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीम वर्क के साथ रातभर में 446 गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया | शहर के सभी थानों में स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट पेंडिंग होने, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली न होने से अदालत में केस लंबित थे | तामील कराए गए वारंटों में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट, चेक बाउंस, धोखाधड़ी सहित गंभीर एवं आर्थिक संबंधित अपराधी भी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com