ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विधायक रघुवंशी ने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा को दिया इस्तीफा |

शिवपुरी : 01/09/2023 : विधानसभा चुनाव से पहले कोलारस से विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है | उन्होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, सिसोदिया ने एसडीएम, तहसीलदार से 5-5 10-10 लाख रु. लेकर उनकी तैनाती की है | लोकायुक्त में चार बार पकड़े गए जनपद सीईओ की प्रभारी मंत्री ने पूर्व विधायक महेंद्र यादव के कहने पर नियुक्ति कराई | मैंने सीएम व वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया | भाजपा में जबसे सिंधिया आए तब से भाजपा की नीति ही बदल गई | जब मैं कांग्रेस में था तो ज्योतिरादित्य से दुखी होकर भाजपा में शामिल हुआ | अब सिंधिया भी भाजपा में आ गए, जिसकी वजह से मुझे भाजपा छोड़ना पड़ रही है | मैं जनता की सेवा करता आया हूं, लेकिन सिंधिया समर्थक हर काम में रुकावटें डालते आ रहे हैं | सिंधिया ने यह कहकर कांग्रेस की सरकार गिराई थी कि , किसानों का दो लाख का कर्ज़ माफ नहीं हो रहा है | भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंधिया ने कर्जमाफ़ी करना तो दूर कर्जमाफ़ी की बात भी नहीं की | रघुवंशी ने कहा कि, इन्हीं सब कारणों से मैं इस्तीफा दे रहा हूं | उनके इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ बोले कि, रघुवंशी ने अच्छी तरह से भाजपा को पहचान लिया है, कांग्रेस में आने के सवाल पर नाथ ने कहा कि, और भी विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं | वहीं सिसोदिया ने कहा कि, रघुवंशी की कमलनाथ से पहले ही सेटिंग हो गई थी | भ्रष्टाचार का एक भी सबूत दे दें अगर मैंने मुंह खोला तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com