ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल में सफाई व्यवस्था की दुर्दशा देख चौंक गए निगम कमिश्नर, 20 इलाकों के निरीक्षण में हर जगह मिला कचरे का ढेर |

भोपाल : 01/09/2023 :( नुजहत सुल्तान) लंबे समय से निगम अफसरों को शहर के बाहरी क्षेत्रों में गंदगी होने की शिकायतें मिल रही थी, इसलिए कमिश्नर ने खुद जमीनी हक़ीक़त जानने के लिए औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया | और गुरुवार सुबह भोपाल नगर-निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ए उपायुक्त योगेंद्र पटेल को साथ लेकर सड़कों पर निकले तो वह सफाई व्यवस्था की दुर्दशा देख कर हैरान रह गए | उन्होने करीब 20 इलाकों का औचक निरीक्षण किया जहां उन्हें हर जगह कचरे के ढेर सड़क किनारे लगे मिले, जिसे देखकर वे भड़क गए | ऐसा पहली बार हुआ था, जब कमिश्नर बिना रेडियो कॉल लिए ही शहर की साफ सफाई व्यवस्था देखने निकल गए थे | अभी तक वायरलेस सेट पर सभी एएचओ से सफाई व्यवस्था जानने के बाद ही निरीक्षण किए जाते रहे हैं | कमिश्नर को निरीक्षण के दौरान वीआईपी रोड, स्मार्ट सिटी रोड, मेन रोड नंबर 2, शिवाजी नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में भी कचरे का ढेर मिला | सबसे अधिक गंदगी करोंद क्षेत्र में पाई गई | इसलिए उन्होने ज़ोन के एएचओ रामरतन लोहिया को नोटिस जारी कर दिया है | कमिश्नर को बैरसिया रोड स्थित बीसीएलएल के बस स्टॉप के पास से लेकर आरिफ़ नगर और करोंद ओवर ब्रिज तक भी जगह-जगह कचरे के ढेर मिले | ज़ोन 17 में इससे पहले भी गंदगी मिल चुकी है | कमिश्नर ने बताया कि, एएचओ को आखिरी बार मौका दिया गया है, यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें हटा दिया जाएगा | इस दौरान उन्होने पूरे शहर में सुबह 8 बजे से पहले मुख्य मार्गों पर सफाई के निर्देश दे दिए | उन्होने कहा कि, इस समय तक लीटर बिन से भी कचरा उठ जाना चाहिए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com