ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवराज सरकार अगस्त तक का बकाया बिल करेगी माफ, सितंबर में जीरो बिल |

भोपाल : 01/09/2023 : विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने एक और सौगात पेश की है, बिजली बिल की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने अगस्त तक के सभी बकाया बिजली बिलों को स्थगित करते हुए सितंबर के बिल में बकाया राशि समाप्त करने का अहम निर्णय लिया है  27 अगस्त को भोपाल में हुए लाड़ली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद ऊर्जा विभाग मसौदा तैयार कर रहा है | इसके अनुसार प्रदेशभर में 1 किलोवाट के सिंगल फेस कनेक्शन वाले बकायादारों के अगस्त तक के बिलों की राशि माफ की जाएगी | वहीं बिजली बिल न भर पाए छोटे उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी कर रही है | मप्र में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कुल उपभोक्ता 1.25 करोड़ हैं, जिनमें से एक किलोवाट भार वाले एक करोड़ उपभोक्ता हैं | इनमें से भी 70 लाख बकायादार उपभोक्ता हैं, इन पर 450 करोड़ रु. बकाया हैं | वरिष्ठ अधिकारियों सूत्रों के अनुसार मुहर लगते ही सितंबर में इन उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com