ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फसल बचाने के लिए किसान विद्दुत सप्लाई को लेकर झगड़े, दो गांवों के बीच झगड़े में 8 घायल एक की मौत |

डबरा/ग्वालियर : 01/09/2023 : इस बार बारिश नहीं होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है, किसानों को फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है | खेतों में खड़ी धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसानों के बीच अब विवाद भी शुरू हो गए हैं | गौरतलब है कि, सिचाई के अभाव में खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने के कगार पर है | नहरें बंद हैं, ऐसे में किसान फसल बचाने के लिए बिजली की मांग कर रहे हैं | ताकि, ट्यूबवेल से पानी दे सकें | किसान अपने-अपने क्षेत्र की बिजली सप्लाई के लिए झगड़ रहे हैं | बुधवार रात बिजली सप्लाई को लेकर नोन नदी के पास स्थित पॉवर हाउस पर जरावनी बरुआ और नुन्हारी गाँव के लोगों में झगड़ा हो गया | दोनों गांवों के बीच जमकर लाठियां चली और फायरिंग भी हुई | इस झगड़े में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई | इस विवाद के बाद से करीब 35 गांवों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है | अधिकांश गाँव के लोग कृषि लाइन के ट्रांसफार्मर को आबादी लाइन से जोड़कर ट्यूबवेल चला रहे हैं | जिसकी वजह से सब स्टेशन पर लोड बढ़ने से सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है | इसके चलते सब स्टेशन में भी बुधवार सुबह किसानों ने घेराव किया था, और चक्काजाम भी किया | इसके बाद रात को ग्राम बाबपुर निवासी बंटी गुर्जर ने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी पुरुषोत्तम पुरी और बृजेश पुरी की लाठियों से मारपीट की और सब स्टेशन में भी तोड़ फोड़ कर दी | इससे जुड़े 15 गांवों की सप्लाई भी बुधवार रात से ही बंद कर दी गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com