ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नियुक्ति की मांग को लेकर नीलम पार्क पहुंचे, पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार |

भोपाल : 04/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  मार्च अप्रैल में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में साढ़े आठ हज़ार अभ्यर्थियों का चयन हुआ था | करीब दस लाख अभ्यार्थी ने यह परीक्षा दी थी | लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है | अपनी नियुक्तियों की मांग को लेकर रविवार को सभी चयनित अभ्यर्थी नीलम पार्क में इकठ्ठा हुए, लेकिन अनुमति न होने के कारण पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर डाली | और उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया | इसके बाद इन चयनित अभ्यर्थियों ने नीलम पार्क से लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन तक रैली निकाली उन्होने पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का भी विरोध किया | रविवार को हुए प्रदर्शन में अभ्यर्थी चयनित पटवारी लिखी टोपी पहनकर आए थे | इन चयनित उम्मीदवारों ने तीन मांगे रखी  इनमें सितंबर तक नियुक्ति देने, 15 सितंबर तक सभी अभ्यर्थी का दस्तावेज़ सत्यापन और जो दोषी हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने व वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की मांग शामिल है | प्रदर्शन में शामिल संजय सिंह दांगी ने बताया कि, वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां आए थे | लेकिन पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया यह बहुत ही गलत तरीका है | एक अन्य चयनित उम्मीदवार ने कहा कि, ऐसा व्यवहार किया गया जैसे हम कोई अपराधी हों | प्रदर्शन में करीब एक हज़ार अभ्यर्थी शामिल हुए थे | अभ्यर्थियों ने बताया कि, पुलिस उन्हें इस थाने से उस थाने में चक्कर लगवाती रही और कहा कि, प्रदर्शन से स्थिति बिगड़ सकती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com