ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में शातिर बदमाश जुबेर मौलाना के कहने पर उसके साथियों ने युवक पर चलाईं गोलियां, युवक और उसका बेटा बाल-बाल बचा |

भोपाल : 04/09/2023 : ऐशबाग में रहने वाला शातिर बदमाश जुबेर मौलाना ने अपने दो गुर्गों से एक युवक पर तीन फायर करवाए गनीमत रही कि, युवक और उसका बेटा बाल-बल बच गए | विवाद की शुरुआत जुआ खेलने को लेकर हुई थी | दरअसल, जिला अदालत के पास दुर्गा नगर निवासी नफीस कबाड़ का काम करता है | नफीस ने बताया कि, शनिवार की रात करीब 10 बजे वह बिड़ला मंदिर के पास ओम नगर गया था जहां उसे भाभी मिलीं तो नफीस ने उनसे कहा कि, मेरे बड़े भाई नसीम को जुआ खेलने मत बुलाया करो | भाभी का कहना था कि, मैं उसे जुआ खेलने नहीं बुलाती, बबलू बुलाता है | तभी नफीस ने बबलू को कॉल किया तो उसने अपशब्द कहते हुए फोन काट दिया | थोड़ी देर बाद ही जुबेर मौलाना ने नफीस को फोन किया फोन पर दोनों के बीच बहस हुई | जुबेर ने गाली-गलौच की और धमकी दी कि बबलू को छेड़ा तो अंजाम बहुत बुरा होगा | तुझे जान से मार डालुंगा | इसके बाद रात करीब 12:15 बजे जुबेर के दो गुर्गे सलमान एमआईजी और राजा दुर्गा नगर पहुंचे | नफीस घर के पास ही खड़ा था साथ में दो तीन लोग भी थे | नफीस को देखते ही सलमान ने पिस्टल निकाली और गोलियां चलाना शुरू कर दिया नफीस जान बचाने के लिए नीचे बैठ गया एक गोली नफीस के बेटे के कान के पास से होती हुई गुज़री गनीमत रही कि, बेटे को गोली नहीं लगी | और नफीस भी बाल बाल बच गया | गोलियां नफीस के मकान की दीवार में लगीं | आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो सलमान और राजा वहां से फरार हो गए | पुलिस ने जुबेर और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली गलौच और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है | आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com