ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुरजेवाला ने शिवराज सिंह चौहान को धोखेबाज का सरदार बताते हुए कहा कि, इस आदमी को जल्दी निकालो वरना ये पूरे प्रदेश को बेच देगा |

भोपाल : 05/09/2023 : रवीन्द्र भवन में आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि, मप्र में भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपत्ति बेचकर 18 सालों में 4 लाख 22 हज़ार करोड़ रु. का कर्ज ले लिया है, शिवराज सिंह चौहान को नींद कैसे आती है | इस कर्ज को भाजपा वालों के बाप चुकाएंगे या दादा | उन्होने ये भी कहा कि, कर्ज लेकर जो वापस न दे उसे गांव से निष्कासित कर दिया जाता है, तो शिवराज तो तंख्वाह भी कर्ज़ लेकर दे रहे हैं | इस आदमी को जल्दी निकालो वरना यह पूरे प्रदेश को बेच देगा | मप्र में साढ़े आठ करोड़ लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मैंडेट दिया, शिवराज सिंह चौहान ने कुछ विरोधियों से मिलकर सरकार बना ली, धोखेबाज़ों के सरदार शिवराज की सरकार की विदाई का समय आ गया है | उन्होने आगे कहा कि, 18 साल में 30 हज़ार किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए | 38 हज़ार से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले दतिया में दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ | सुरजेवाला ने कहा कि, भाजपा ने 18 सालों में बहनों के लिए कुछ नही किया है | अब मप्र की संपत्ति गिरवी रखकर बहनों को झूठ के एक हज़ार रु. भेज रहे हैं | उन्हें झूठ के एक हज़ार नहीं बल्कि, सच के 15 सौ रु. चाहिए | उन्होने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग आदिवासी भाइयों के ऊपर पेशाब करते हैं | दलित अत्याचार व बाल अपराधों में मप्र नंबर वन पर है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com