ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महिला कॉन्स्टेबल से ट्रेन में दुष्कर्म, धारदार हथियार से कटे गाल और सिर में फ्रैक्चर मिले |

लखनऊ : 05/09/2023 : 30 अगस्त को अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी में जा रही महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है | 43 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल 1998 बैच की स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुई हैं | सुल्तानपुर में तैनात महिला सिपाही की ड्यूटी अयोध्या के सावन मेले में लगी थी | वह 30 अगस्त को अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी में जा रही थी तभी उनके साथ दुष्कर्म और हमला हुआ उनके गाल धारदार हथियार से कटे हुए और सिर पर दो जगह फ्रैक्चर मिले हैं | वह सीट के नीचे खून से लथपथ पड़ी पाई गई उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे | इस मामले में सोमवार को इलाहबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया | सीजे ने प्रीतिंकर दिवाकर ने रविवार रात नौ बजे स्पेशल बेंच गठित की और अपने सरकारी आवास पर सुनवाई की | बेंच ने घटना पर नाराजगी जताते हुए यूपी सरकार से जवाब मांगा है | उप्र सरकार और एसपी रेलवे ने जवाब दाखिल किया | कोर्ट ने 13 सितंबर को प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है | वहीं, रेलवे ने घायल सिपाही के साथ दुष्कर्म की घटना से इन कार किया है  एसपी जीआरपी पूजा यादव ने कोर्ट में पेश होकर बताया कि, महिला सिपाही की हालत अभी गंभीर है और लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com