ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में जगह जगह कचरे के ढेर और सीवेज को देखते हुए इस बार रेटिंग बरकरार रखना मुश्किल |

भोपाल : 05/09/2023 :( नुजहत सुल्तान ) स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत गारबेज फ्री सिटी की टीम कभी भी भोपाल आ सकती है | लेकिन शहर की हालत ये बनी हुई है कि, हर जगह सड़कों पर कचरे के ढेर नज़र आ रहे हैं, कहीं सीवेज लाइन फूटी है तो कहीं चैंबर के ढक्कन टूटे हैं | जबकि शहर को 5-स्टार रेटिंग बचाने के लिए कहीं भी धूल गंदगी कचरा नज़र नहीं आना चाहिए | लेकिन यहाँ तो हर जगह गंदगी देखते हुए इस बार रेटिंग बरकरार रखना बहुत मुश्किल नज़र आ रहा है | पूरे शहर में फुटपाथ पर धूल की परत जमी हुई है, चौराहों पर लगे फाउंटेन बंद पड़े हैं | सीवेज लाइन के चैंबर के ढक्कन टूटे हैं | शनिवार को महापौर मालती राय स्वच्छ सर्वे की तैयारियों के लिए सेंट्रल वर्ज और फुटपाथ को साफ और दुरुस्त करने के साथ कचरा गाड़ियों को भी साफ रखने के निर्देश दे चुकी हैं | लेकिन निगम का अमला इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है, सफाई के दावों के बीच शहर में जगह-जगह कचरा देखा जा सकता है | स्मार्ट रोड और वीआईपी रोड पर फुटपाथ टूट गए हैं, और सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं | इसी तरह पाइप लाइन में लीकेज भी स्टार रेटिंग को गिरा सकता है | अरेरा कॉलोनी एरिया में बिट्टन मार्केट के पास लीकेज के कारण पिछले तीन दिनों से पानी बह रहा है | इसके अलावा अन्य कॉलोनियों में भी यही स्थिति देखी गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com