ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सज़ा |

भोपाल : 07/09/2023 :( नीरज साहू ) शिव नगर जाटखेड़ी में रहने वाले नवल सिंह उर्फ भरत सिंह एक स्कूल की गाड़ी चलाता था, उसके साथ काम करने वाले संदीप वाघमारे ने 9 जुलाई 2022 की सुबह पुलिस को बताया था कि रात में उसने नवल के साथ शराब पी, और खाना खाया था | इसके बाद वह नवल की झुग्गी के बगल वाले कमरे में सोने चला गया था | सुबह जब उठा तो नवल को आवाज़ दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला | बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला तो देखा कि, नवल की सांस रुकी हुई थी | पास में ही एक मरा हुआ साँप पड़ा था | पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने के कारण हुई थी, सीने पर दबाव के निशान मिलने पर हत्या की पुष्टि हुई थी | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदीप को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि, 8 जुलाई की रात दोनों ने शराब पी थी | अधिक शराब पीने के बाद नवल ने हंगामा शुरू कर दिया संदीप ने उसे शांत करना चाहा लेकिन वह नहीं माना तो उसने नवल को गिराकर तकिये से मुंह दबा दिया था | जिससे उसकी मौत हो गई थी | वह बाहर गया तो उसे मरा हुआ सांप दिखाई दिया उसने सांप को नवल की झुग्गी में डाल दिया | कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई पूरी करते हुए संदीप को उम्र कैद और जुर्माने की सज़ा सुनाई है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com