ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गंदगी पाए जाने पर सुल्तान होटल का लायसेंस रद्द करने के बाद दूसरी जगह गंदगी के बीच बना रहे थे बिरयानी, कार्रवाई करने पहुंची टीम को देखकर आरोपी हुए फरार |

भोपाल : 07/09/2023 : ( नुजहत सुल्तान ) न्यू कबाड़ खाना स्थित सुल्तान होटल में 4 सितंबर को कार्रवाई के दौरान खाद्द पदार्थ गंदगी के बीच बनाए जा रहे थे | अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्द कारोबार होना पाए जाने पर खाद्द पंजीयन प्राधिकारी के द्वारा प्रतिष्ठान का खाद्द पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था | बुधवार को सीएम हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि, सुल्तान कुरैशी न्यू कबाड़ खाने में एक मकान में फिर से बिरयानी बना रहा है | खाद्द विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सुंदर नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर दबिश दी, यहां पर बेहद ही गंदगी के बीच खाद्द पदार्थ तैयार किए जा रहे थे | टीम के पहुँचते ही खाद्द कारोबारी और कर्मचारी मौके से फरार हो गए | कार्रवाई के दौरान वहां बड़ी मात्रा में भीड़ जमा हो गई | आरोपियों के मौके से फरार होने के कारण विभाग ने मकान को सील कर दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com