ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सामने ही भाजपा सांसद रीति पाठक से भाजपा विधायक ने की छेड़छाड़ |

भोपाल : 07/09/2023 :1 सितंबर को सीधी में मेडिकल कॉलेज और रामपुर नैकिन में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल के भूमि-पूजन का कार्यक्रम रखा गया था कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल कर कहा कि, भाजपा विधायक शरदेंदू तिवारी ने अपनी ही पार्टी की सीधी से सांसद रीति पाठक के साथ इस कार्यक्रम के दौरान छेड़छाड़ की है | कांग्रेस का कहना है कि, यह वीडियो शर्मसार कर देने वाला है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने ही भाजपा सांसद से छेड़छाड़ हुई | रीति पाठक ने कांग्रेस के इस आरोप पर कहा कि, विधायक से पारिवारिक रिश्ता है | यह भाजपा की संस्कृति में नहीं होता | कांग्रेस तो सिर्फ घृणित सोच व उसी उद्देश्य की राजनीति करती है | वहीं तिवारी ने कहा कि, भूमि – पूजन के दौरान एक डोरी फेंकी गई थी | जिसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया था, लेकिन इसको गलत तरीके से पेश किया गया | सांसद जी से मेरा भाई-बहन जैसा रिश्ता है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com