ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रिंग रोड के निर्माण के लिए दो साल पहले दफ्तर खाली करने के आदेश मिलने के बाद भी नगर-निगम ने बरती लापरवाही, आनन-फानन में दोनों दफ्तर भानपुर ब्रिज के नीचे शिफ्ट किए गए |

भोपाल : 08/09/2023 : करीब 40 साल पुराना छोला दशहरा मैदान में चल रहा नगर-निगम का वार्ड कार्यालय और फायर ब्रिगेड के दफ्तर को पीडब्ल्यूडी ने करीब दो साल पहले खाली करने के आदेश जारी किए थे | लेकिन नगर-निगम ने इस बात पर कोई गौर नहीं किया और अब जब रिंग रोड बनाने का काम शुरू हुआ तो आनन – फानन में दोनों दफ्तरों को भानपुर ब्रिज के नीचे खुले में शिफ्ट किया गया | नगर-निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते इनका स्थायी ठिकाना अस्थाई हो गया है | दरअसल, छोला दशहरा मैदान में पीडब्ल्यूडी को रिंग रोड बनाना है, 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस रिंग रोड की राह में नगर-निगम के ये दोनों दफ्तर आ रहे थे | लेकिन नगर-निगम के अधिकारी अपने वार्ड कार्यालय और फायर ब्रिगेड के लिए नया ठिकाना नहीं तलाश पाए | इसे अफसरों की लापरवाही का नतीजा ही कहेंगे कि पहले से जानकारी  होने के बावजूद भी अब अफसर-कर्मचारी निगम का वार्ड कार्यालय और फायर स्टेशन सड़क से चलाने को मजबूर हैं | 2021 से चल रही इस निर्माण की कवायद के लिए एक महीने पहले ही नगर-निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक और मंत्री भी सामूहिक मीटिंग कर चुके हैं | जिसमें स्पष्ट था कि, नगर-निगम के फायर स्टेशन और वार्ड कार्यालय को यहां से शिफ्ट करना ही है | लेकिन उसके बाद भी नगर-निगम ने लापरवाही की, और दोनों ही दफ्तरों को ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए | यहां ऑफिस शिफ्ट तो कर दिए लेकिन यहां न बिजली है, न पानी है और न ही टेलीफोन और न शौचालय की कोई सुविधा उपलब्ध है | जिसकी वजह से कर्मचारी परेशान हो रहे हैं | छत के नाम पर सिर्फ ब्रिज है, और बाकी हिस्सा खुला हुआ है | ऐसे में कीमती फायर इक्विपमेंट जिसमें फॉम केन, लाइफ जैकेट, शॉर्ट ब्रांच, लॉन्ग ब्रांच, लंदन पैटर्न ब्रांच, होज पाइप, डिवाइडिंग पंप आदि कीमती सामान शामिल हैं | जबकि यहां पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इसलिए कर्मचारियों को सामान चोरी होने का डर भी सता रहा है | यहां किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com