ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कहीं रातों में भी अंधेरा तो कहीं दिन में जल रही लाइट : अशोका गार्डन के 25 खंबों पर दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट अनदेखी कर रहे अफसर |

भोपाल : 08/09/2023 : प्रदेश भर में लोग बिजली कटौती को लेकर परेशान है कहीं लोगों को रातों में भी अंधेरों में रहना पड़ रहा है | हर जगह बिजली का संकट गहराया हुआ है | सरकार महंगे दामों पर बिजली खरीद रही है | ताकि, लोगों को बिजली मिलती रहे लेकिन शहर के कई इलाक़े ऐसे हैं जहां बिजली की कोई अहमियत ही नहीं है | अफसरों की लापरवाही के चलते अशोका गार्डन, गुप्ता कॉलोनी और महात्मा गांधी स्कूल के सामने पंजाबी बाग तक बिजली के खंबों पर दिन में भी स्ट्रीट लाइट्स जलती रहती है | इन इलाकों में पिछले 10 दिन से 24 घंटे स्ट्रीट लाइट्स जल रही है | इसी तरह हलालपुरा रोड पर भी दिन में स्ट्रीट लाइट जलती पाई गई | इधर नगर-निगम के अफसर भी इसको अनदेखा कर रहे हैं | दरअसल उन्हें नागरिकों की शिकायत का इंतज़ार रहता है | यही कारण है कि, ज़ोन में तैनात अमला लंबे समय से लापरवाही कर रहा है | और कहीं शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट्स महीनों से बंद पड़ी है | सड़कों गलियों पर अंधेरा छाया हुआ है | अफसरों की ज़रा सी सूझबूझ बिजली की बर्बादी को काफी हद तक रोक सकती है | लेकिन जिम्मेदार है कि, मौके पर आकर कभी व्यवस्था देखते तक नहीं हैं | इसलिए मैदानी अमला अपनी मनमानी करता रहता है 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com