ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल सहित प्रदेश के 62 शहर समय पर सड़कों का निर्माण नहीं कर पाए नाराजगी जताते हुए सरकार ने आवंटित राशि में से 41 करोड़ वापस लिए |

भोपाल : 08/09/2023 : कायाकल्प योजना सहित शहर की प्रमुख यानि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल आदि को जोड़ने वाली सड़कों को बनाया जाना है | इसके लिए भोपाल की 46 करोड़ 50 लाख रु. की योजना मंजूर की गई थी | इसमें से भोपाल को 15 करोड़ 42 लाख रु. की राशि आवंटित की गई थी | भोपाल में नगर-निगम के अधिकतर काम या तो बंद पड़े हैं, या धीमी गति से चल रहे हैं | इस कारण भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश के 62  शहर समय पर कायाकल्प की सड़कें नहीं बना पाए | काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सरकार ने इन शहरों के निकायों को आवंटित राशि में से 41 करोड़ 75 लाख रु. वापस ले लिए हैं | नगर-निगम इंदौर को आवंटित 15 करोड़ 42 लाख रु. में से 4 करोड़ और भोपाल को आवंटित 15 करोड़ 42 लाख रु. में से 2 करोड़ रु. वापस लिए जा रहे हैं | सबसे ज़्यादा 4 करोड़ 32 लाख रु. रीवा और बुरहानपुर से वापस लिए  हैं | नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि, यह राशि उन निकायों को आवंटित की जाएगी जिन्होने तेज़ी से काम किया है | ताकि वह भुगतान कर सकें |  दूसरी ओर बरसात में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सड़कें खराब हो गई हैं | इतनी कम बारिश होने के बाद भी सड़कों पर गहरे गड्ढे नज़र आने लगे हैं | बरसात का मौसम खत्म होते ही सड़क निर्माण करना नगर-निगम के लिए चुनौती बन गया है | यदि मौजूदा नियमों की बात करें तो केवल टेंडर बुलाने के लिए ही एक हफ्ते ही कैबिनेट में कायाकल्प -2 योजना मंजूर हुई है | और इसके लिए राशि भी जारी कर दी गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com