ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में नई बिल्डिंग का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा नए ब्लॉक में 24 डिपार्टमेंट्स की ओपीडी एक ही बिल्डिंग में रहेगी |

भोपाल : 08/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  हमीदिया अस्पताल में बनाए जा रहे ओपीडी ब्लॉक के लिए अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू हो गया है | नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा | यहां मरीजों को सुविधाएं भी मिलने लगेंगी | नए ब्लॉक में अस्पताल के 24  डिपार्टमेंट्स की ओपीडी एक ही बिल्डिंग में लगेगी | इसका मरीजों को यह लाभ होगा कि, उन्हें अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए एक से दूसरी बिल्डिंग में नहीं भटकना पड़ेगा | दूसरे ब्लॉक में कोरोना और स्वाइन फ्लू जैसी एक से दूसरे में फैलने वाली बीमारियों का इलाज होगा | यह 50 बेड का होगा | इनमें आईसीयू, एचडीयू और जनरल वार्ड भी शामिल हैं | ओपीडी के पास हड्डी और फेफड़ों संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी | यहां 218 बेड होंगे | इनमें 64 बेड का आईसीयू, 15 बेड का एचडीयू और 10 प्राइवेट वार्ड भी शामिल हैं | जहां हर तरह की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का स्पेशलिस्ट डॉक्टर एडवांस तकनीक से इलाज करेंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com