ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम ने घोषणा की है कि, सम्मान निधि के पात्र पत्रकार की मृत्यु पर परिवार को आठ लाख रु. की राशि दी जाएगी |

भोपाल : 08/09/2023 :( नीरज साहू )  गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में मीडिया के लोगों के साथ बातचीत करते हुए एक ओर घोषणा की है कि, सम्मान निधि के पात्र पत्रकारों की मृत्यु पर परिवार को आठ लाख रु. की राशि दी जाएगी | अधिमान्य पत्रकारों के बेटे बेटियों की शिक्षा के लिए बैंक से ऋण पर उसके ब्याज पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 5 वर्ष के लिए राज्य सरकार वहन करेगी | सीएम ने यह भी घोषणा की है कि, लोकतंत्र  के आधार स्तंभ पत्रकार साथी दिन-रात कार्य करते हैं | उन्हें सुविधाएं मिलना चाहिए | भोपाल के मालवीय नगर में पत्रकार भवन की भूमि पर नया भवन बनेगा | इसे स्टेट मीडिया सेंटर का दर्जा दिया जाएगा | इसमें सभागार, पुस्तकालय, कैंटीन के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी | उन्होने कहा कि, वर्तमान में भोपाल में दो स्थानों पर पत्रकारों के लिए भूमि आवंटित कर कॉलोनी विकसित की गई है | अन्य नगरों में भी यह स्कीम लागू करेंगे | बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम राशि में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई थी | इसे सरकार वहन करेगी | 65 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को बीमा के लिए प्रीमियम राज्य सरकार देगी | बीमा योजना की अंतिम तिथि 25 सितंबर है | बीमार होने पर पत्रकार बंधु को आर्थिक सहायता 20 हज़ार की जगह 40 हज़ार रु. मिलेगी | गंभीर बीमारी की स्थिति में यह 50 हज़ार की जगह एक लाख रु. हो जाएगी | वरिष्ठ और बुजुर्ग पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि 10 हज़ार रु. प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हज़ार की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com