ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नौ साल पहले 30 साल में जान देने का संकल्प लिया था 30 साल का होते ही उसने कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली |

इंदौर : 08/09/2023 : दीनदयाल उपाध्याय नगर में रहने वाला आदित्य पिता नंदकुमार शर्मा एक होटल संचालक था | उसने करीब नौ साल पहले तय कर लिया था कि, जब वह 30 वर्ष का हो जाएगा तो अपनी जान दे देगा क्योंकि, वह अपनी मां और अपनों को मरते हुए नहीं देखना चाहता | और उसने अपने दिल में  इस बात को गहराई से बैठा लिया था कि, वह 30 साल का होगा तभी अपनी जान दे देगा | उसने दोपहर 2:30 बजे अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली, जब घरवाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत हालत में मिला | दो मंज़िला मकान में ऊपर उसकी मां और भाई रहते हैं | वह नीचे सोता था | उसके कमरे से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि, मैं अपनी मर्ज़ी से जान दे रहा हूं इसमें कोई दबाव, ज़बरदस्ती या कर्ज़ नहीं है | मैंने 8-9 साल पहले ही सोच लिया था कि मैं 30 साल की उम्र तक ही जीवित रहूंगा | उसने कमरों पर भी नोट चिपकाए और दोस्तों के लिए गिफ्ट भी छोड़े | उसने अपने दोस्त आशीष के साथ मिलकर पार्टनरी में होटल खोली थी, लेकिन फरवरी में पार्टनरी खत्म कर 5 लाख रु. ले लिए थे | उन्हीं रुपयों से वह अपना जीवन व्यतीत कर रहा था | उसने लिखा मैंने  किसी की खुशियाँ खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी | पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com