ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नाम वीआईपी और सड़क पर भरा 1-1 फीट पानी निकलने की व्यवस्था ही नहीं आवाजाही हो रही बाधित |

भोपाल : 09/09/2023 :( नीरज साहू )  वीआईपी रोड यूं तो शहर की सबसे खूबसूरत सड़कों में गिना जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में इसकी खूबसूरती पर जगह जगह जलभराव के रूप में दाग लग जाता है | इस 5 किमी लंबी सड़क के ढाई किमी हिस्से में तो बारिश के दौरान 10 से ज़्यादा जगह 1-1 फीट पानी भर जाता है | जिसके कारण वाहन चालक अटकते हैं और बाहरी वाहन चालकों को दोनों तरफ गहरी नालियां नज़र नहीं आती और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं | करबला के ठीक सामने सबसे ज़्यादा पानी भर रहा है | यहीं से राजाभोज प्रतिमा तक सड़क के दोनों ओर बरसात का पानी जमा होता है | इस सबके बावजूद भी नगर-निगम प्रशासन लंबे समय से इसकी अनदेखी करता आ रहा है | पिछले साल इसी समस्या के चलते कई ऑटो चालक तो तेज़ बारिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं | निगम का सफाई अमला भी अक्सर किनारों पर ही धूल मिट्टी छोड़ जाता है इस कारण भी बारिश में यहां जलभराव होता है | वीआईपी रोड पर बरसात के दौरान जमा होने वाले पानी के कारण सैंकड़ों वाहन चालक हादसे की आशंका के बीच आवाजाही करते हैं, खास बात ये है कि, निगम के अधिकारी भी कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर ही कार्रवाई करते हैं यानि सड़कों पर निकलकर तो कोई भी अधिकारी समस्याएं देखता तक नहीं है यही कारण है कि, यह अब स्थाई समस्या बन चुकी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com